{"_id":"6aef13346e5654bced0eaab6","slug":"people-danced-to-the-performances-of-rohit-and-reshma-chamoli-news-c-48-1-kpg1001-127757-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रोहित और रेशमा की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रोहित और रेशमा की प्रस्तुतियों पर झूमे लोग
Sat, 07 Nov 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 07 Nov 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में उमड़ी भीड़, सुहानी ने भी दी प्रस्तुति
गैरसैंण। शनिवार को गैरसैंण मेले की चौथी संध्या लोक कलाकारों रोहित चौहान, रेशमा शाह और सुहानी नेगी के नाम रही। इस दौरान मेले में मेलार्थियों की भारी भीड़ उमड़ी जिन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
शनिवार पूर्वाह्न में क्षेत्र की ममंद के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। ममंद फरकंडे ने अपने गीतों और नृत्य के माध्यम से गैरसैंण के स्वास्थ्य और सड़कों की स्थिति का वर्णन किया। आयोजकों ने कार्यक्रमों में स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनीता रावत ने कहा कि कृषि मेले ने नए आयाम स्थापित किए हैं।
खेल प्रशिक्षक मुकेश कंडारी, पुष्कर बिष्ट और मोहन सिंह रावत के मार्गदर्शन सिलपाटा, लंगटाई, फरकंडे, सारकोट और परवाड़ी सहित छह टीमों ने प्रतिभाग किया। वीरेंद्र टम्टा के संचालन में आयोजित मेले में जिपंस सुरेश कुमार बिष्ट, यूकेडी के आशीष नेगी, हीरा फनियाल, बीडीओ पवन कंडारी, महावीर रावत, ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत, जगदीश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।