फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People are scared of rain in Tharali, roads closed

थराली में बारिश से सहमे लोग, सड़कें बंद

Tue, 07 Jul 2020 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
People are scared of rain in Tharali, roads closed
पिंडरघाटी के ग्वालदम, तलवाड़ी, लोल्टी, चेपड़ों, जोला, थराली आदि स्थानों पर भारी बारिश से लोग सहम गए हैं। वहीं, थराली-देवाल मोटर मार्ग पर कोठी गांव के पास चट्टान से पत्थर और मलबा हटने से एक घंटे यातायात बाधित रहा। मुसाफिरों ने खुद पत्थर हटाकर सड़क चलने लायक बनाई। कुछ समय बाद पीडब्ल्यूडी की जेसीबी ने मलबा साफ किया।
विज्ञापन

वहीं, नंदकेशरी-जौला सड़क पर कूना गदेरे के पास सड़क पर एक चीड़ का पेड़ टूटकर आ गिरा। बाद में सड़क छोटे वाहनों के लिए खोल दी गई। ग्वालदम-खंपाधार और सेरा विजयपुर-तलवाड़ी मोटर मार्ग बंद हो गए। सड़क के बीचों-बीच पानी से सड़क गहरी नाली में तब्दील हो गई। पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता प्रदीप नौटियाल ने कहा कि तीन-चार सड़कों के लिए एक ही जेसीबी है। सभी सड़कों को जल्द खोलने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

मलबा आने से बार-बार बंद होता रहा बदरीनाथ हाईवे
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर उमा माहेश्वर आश्रम के पास पहाड़ी से बार-बार मलबा आने से हाईवे बाधित होता रहा। एनएच की जेसीबी ने मलबा हटाकर यातायात बहाल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात को कर्णप्रयाग में भारी बारिश हुई, जिससे उमा माहेश्वर आश्रम के पास हाईवे पर मलबा पत्थर आ गया। ऐसे में हाईवे सुबह आधे घंटे और उसके बाद दोपहर में करीब एक घंटे बंद रहा। इस दौरान कई वाहन जाम में फंसे रहे। एनएच के जीएम संदीप कार्की ने बताया कि स्लाइड जोन वाले स्थानों पर मशीनें हर समय तैनात हैं। जैसे ही मलबा सड़क पर आ रहा है उसे हटाकर हाईवे खोल दिया जा रहा है। इसके अलावा बारिश से सिमली-शैलेश्वर, सिमली-बेनीताल आदि सड़कों पर भी पत्थर गिरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed