फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Payment for construction work done in Padergaon not made, now investigation will be done

Chamoli News: पडेरगांव में हुए निर्माण कार्य का नहीं हुआ भुगतान, अब होगी जांच

Wed, 29 Jan 2025 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Jan 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Payment for construction work done in Padergaon not made, now investigation will be done
एक ग्रामीण की शिकायत पर डीएम ने दिए कार्यों की जांच के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नंदानगर विकास खंड के पडेरगांव में स्वजल योजना के तहत ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण कराए गए लेकिन उसका भुगतान नहीं किया गया। साथ ही अन्य कार्यों में भी अनियमितताएं बरती गई हैं। ग्रामीण ने इस संबंध में डीएम से शिकायत की। विभिन्न विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं।

ग्रामीण विक्रम सिंह ने गांव में हुए विकास कार्यों के संबंध में विभिन्न विभागों से सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगी तो कई कार्यों में अनियमितता पाई गई। जिसकी शिकायत उन्होंने जिलाधिकारी से की। विक्रम सिंह ने कहा गया कि स्वजल योजना के तहत ग्राम पंचायत में शौचालय निर्माण कराए गए। स्वजल विभाग की ओर से ग्रामीणों को शौचालय निर्माण की धनराशि वितरित करना दर्शाया गया है, जबकि अधिकांश ग्रामीणों को धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। ग्राम पंचायत निधि द्वारा गांव में भूमियाल मंदिर में भंडार कक्ष निर्माण की धनराशि का संपूर्ण भुगतान हो चुका है, लेकिन अभी भी धरातल पर कार्य अधूरा पड़ा है। स्वजल योजना के तहत गांव में चार कूड़ा गड्ढों का निर्माण किया जाना था, जिसका विभाग की ओर से संपूर्ण भुगतान भी कर दिया गया है। लेकिन तीन गड्ढों का निर्माण आधा-अधूरा जबकि एक गड्ढे का निर्माण हुआ ही नहीं है। जिलाधिकारी ने गांव में हुए विकास कार्यों की जांच के आदेश दिए हैं। कहा कि कार्यों में हीलाहवाली पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed