फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Patients are reaching in large numbers for homeopathic treatment

Chamoli News: होम्योपैथिक उपचार के लिए अधिक संख्या में पहुंच रहे मरीज

Fri, 13 Jun 2025 05:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 13 Jun 2025 05:11 PM IST
विज्ञापन
Patients are reaching in large numbers for homeopathic treatment
कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल परिसर में बने आयुष विंग में संचालित होम्योपैथिक अस्पताल में उपचार के लिए अधिक संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। लंबी बीमारियों के अलावा अब सामान्य बीमारियों में भी मरीज होम्योपैथिक चिकित्सा से उपचार करवा रहे हैं जिस कारण चिकित्सा केंद्र की ओपीडी 30 से 50 तक पहुंच रही है।
विज्ञापन

करीब एक दशक से आयुष विंग में होम्योपैथिक चिकित्सा केंद्र का संचालन हो रहा है। अब यहां उपचार के लिए मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। यहां तैनात चिकित्साधिकारी डाॅ. प्रदीप सिंह पुंडीर का कहना है कि कार्यदिवस के 25 दिनों में करीब 800 से 900 तक की ओपीडी होती है। कभी-कभी प्रतिदिन की ओपीडी 50 तक भी पहुंचती है। त्वचा, पाइल्स के अलावा जोड़ों के दर्द के अधिक मरीज पहुंचते हैं। महिलाओं मेंं हारर्मोनल परिवर्तन के मामले भी आ रहे हैं। हालांकि अब वायरल, जुकाम से पीड़ित मरीज भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि होम्योपैथ की दवाओं का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता। इसलिए भी लोग इसे प्राथमिकता दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed