फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Passenger vehicle was being driven while intoxicated, case filed against driver

Chamoli News: नशे में चला रहा था यात्री वाहन, चालक पर मुकदमा

Fri, 11 Jul 2025 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 11 Jul 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
Passenger vehicle was being driven while intoxicated, case filed against driver
बदरीनाथ। शराब पीकर यात्री वाहन चलाने पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही वाहन भी सीज कर दिया। यात्रियों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

शुक्रवार को केदारनाथ से यात्रियों को लेकर एक टेंपो-ट्रैवलर बदरीनाथ पहुंचा। दर्शन के बाद लौटते समय रास्ते में चाय पीने के बहाने चालक ने शराब पी ली और फिर वाहन चलाने लगा। यात्रियों को जब इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया और सूचना पुलिस को दे दी। बदरीनाथ पुलिस कंचनगंगा के पास पहुंची तो चालक वाहन खड़ा कर नशे में धुत होकर स्टेयरिंग पर ही सोता मिला। बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि चालक इतने नशे में था कि वह खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। न तो लाइसेंस दिखा पाया और न ही अन्य दस्तावेज। पुलिस ने चालक के विरुद्ध नशे में वाहन चलाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed