फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pass will propose to connect Joshimath to Allweather Road

जोशीमठ को ऑलवेदर रोड से जोड़ने का प्रस्ताव करेंगे पास

Sun, 17 Nov 2019 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
Pass will propose to connect Joshimath to Allweather Road
जोशीमठ को ऑलवेदर रोड से जोड़ने की मांग को लेकर व्यापारियों और जनता का धरना तहसील परिसर में 77वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की पहली बैठक में जोशीमठ को ऑलवेदर रोड से जोड़ने का प्रस्ताव पारित कराकर सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड के तहत जोशीमठ से 10 किमी पहले हेलंग से और जोशीमठ से 10 किमी बाद तक बाईपास बनाया जाना है, जिसके विरोध में जोशीमठ के लोग ढाई महीने से आंदोलित हैं। उनका कहना है यदि यह बाईपास बनता है तो जोशीमठ के व्यापारिक प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे और जोशीमठ का धार्मिक महत्व हाशिए पर चला जाएगा। जोशीमठ को ऑलवेदर रोड से जोड़ने की मांग को लेकर लोग तहसील में धरने पर बैठे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने भी धरने को समर्थन दिया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार, जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र शैलानी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, कांग्रेस प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed