{"_id":"64c3a9af2b9bd34826038f3d","slug":"parking-will-be-built-soon-in-pokhri-nagar-funds-released-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-1464-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पोखरी नगर में जल्द बनेगी पार्किंग, धनराशि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पोखरी नगर में जल्द बनेगी पार्किंग, धनराशि जारी
Fri, 28 Jul 2023 05:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 28 Jul 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। नगर क्षेत्र पोखरी में अब पार्किंग की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। नगर में पार्किंग निर्माण के लिए शासन से नगर पंचायत को एक करोड़ नौ लाख 34 हजार रुपये की धनराशि जारी हो चुकी है। जल्द पार्किंग का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
पोखरी नगर में पार्किंग सबसे बड़ी समस्या है। लोग जगह-जगह सड़क किनारे नो पार्किंग में वाहन खड़े कर देते हैं जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से यहां पार्किंग निर्माण की मांग की जा रही थी। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने बताया कि शासन से पार्किंग बनाने के लिए बजट जारी कर दिया है। ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से जल्द इसके लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 100 वाहन क्षमता वाली इस पार्किंग का निर्माण पोखरी-आली मार्ग पर किया जाएगा। संवाद