फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pana and Irani villages will be connected by road soon

जल्द सड़क से जुड़ जाएंगे पाणा और ईराणी गांव

Thu, 03 Mar 2022 09:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
Pana and Irani villages will be connected by road soon
निजमुला घाटी के दूरस्था पाणा और ईराणी गांव के जल्द सड़क से जुड़ जाने की उम्मीद जगी है। पीएमजीएसवाई ने झींझी गांव के समीप वीर गंगा पर बैली ब्रिज स्थापित कर जेसीबी को नदी के दूसरे छोर पहुंचा दिया है, जिससे अब सड़क निर्माण कार्य में तेजी आएगी।
विज्ञापन

पाणा और ईराणी गांव के ग्रामीणों को आज भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए करीब छह किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पाणा, ईराणी और झींझी गांव की आबादी करीब 1500 है। निजमुला-पाणा-ईराणी (31 किमी) सड़क के निर्माण को वर्ष 2014 में शासन से स्वीकृति मिली। इसी वर्ष से सड़क निर्माण कार्य भी शुरू हुआ, लेकिन विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सड़क निर्माण कार्य आज तक पूरा नहीं हो पाया है। अब इन दिनों झींझी गांव के समीप वीर गंगा पर मोटर पुल का निर्माण कार्य जारी है। यहां नदी के दूसरे छोर सड़क निर्माण कार्य जारी रखने के लिए पीएमजीएसवाई की ओर से नदी पर बैली ब्रिज भी स्थापित कर दिया गया है, जिससे मशीनों के अलावा स्थानीय ग्रामीण भी आवाजाही कर सकते हैं। ग्रामीण चंद्र सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह, यशवंत मनोज, दिनेश, रमेश, सोहन, रमा देवी, कलावती, हेमा, सुनीता और अनिता देवी का कहना है कि अब जल्द ही सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है। इधर, पीएमजीएसवाई के ईई परशुराम चमोली ने बताया कि झींझी गांव के समीप वीर गंगा पर बैली ब्रिज स्थापित कर दिया गया है। मशीनें भी मौके पर पहुंचा दी गई हैं। अब सड़क निर्माण कार्य में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed