फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposition to recruitment of guest teachers on vacant posts

रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती का विरोध

Sat, 24 Jul 2021 07:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
Opposition to recruitment of guest teachers on vacant posts
बीएड (टीईटी-प्रथम) प्रशिक्षित महासंघ ने प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती में 31 मार्च 2021 तक रिक्त हुए सभी पदों को शामिल करने और शीघ्र भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की मांग की। साथ ही रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन

महासंघ के पदाधिकारियों ने बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि इन दिनों प्रदेश में प्राथमिक सहायक अध्यापकों की भर्ती चल रही है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पदोन्नति और सेवानिवृत्ति से रिक्त हुए शिक्षकों पदों को भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग उठाई। प्रशिक्षितों का कहना है कि सरकार रिक्त पदों पर अतिथि शिक्षकों की भर्ती करने जा रही है, जिसका वह विरोध करते हैं। कहा कि इससे उन बीएड प्रशिक्षितों के स्थायी रोजगार की उम्मीद समाप्त हो जाएगी, जिनकी उम्र सीमा पार हो रही है। इस मौके पर बलवीर सिंह, सरिता, विमला, रेखा, विमला, धीरज और वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed