{"_id":"6830735231a01c4d5b06baf6","slug":"online-registration-started-for-visiting-valley-of-flowers-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112577-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Valley of Flowers: फूलों की घाटी आने के लिए होने लगे ऑनलाइन पंजीकरण, अभी तक 12 ने किया अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Valley of Flowers: फूलों की घाटी आने के लिए होने लगे ऑनलाइन पंजीकरण, अभी तक 12 ने किया अप्लाई
Fri, 23 May 2025 09:37 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 23 May 2025 09:37 PM IST
सार
पिछले साल तक फूलों की घाटी जाने के लिए सिर्फ ऑफलाइन पंजीकरण ही किए जाते थे लेकिन इस साल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन
फूलों की घाटी
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विश्व धरोहर फूलों की घाटी एक जून को खुल जाएगी। इसके लिए पर्यटकों ने ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। अभी तक 12 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके हैं। जबकि घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी है।
फूलों की घाटी नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत आती है। यहां की सभी व्यवस्थाएं पार्क प्रशासन को ही करनी होती है। पिछले साल तक फूलों की घाटी जाने के लिए सिर्फ ऑफलाइन पंजीकरण ही किए जाते थे लेकिन इस साल से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किए गए हैं। पर्यटन निर्धारित शुल्क जमा करके अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। हालांकि पर्यटकों के लिए घांघरिया में ऑफलाइन पंजीकरण व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
इस पर करें ऑनलाइन पंजीकरण
https://valleyofflower.uk.gov.in

हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे से पहले विधि विधान के साथ खुले लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट
विज्ञापन
फूलों की घाटी एक जून से पर्यटकों के लिए खोल दी जाएगी जिसके लिए पर्यटकों ने अभी से पंजीकरण शुरू कर दिया है। फूलों की घाटी रेंज की वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि पर्यटकों ने घाटी में आने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। अभी तक 12 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। जो भी पंजीकरण हुए हैं वे सभी जून में आने वालों ने किए हैं।
इस पर करें ऑनलाइन पंजीकरण
https://valleyofflower.uk.gov.in