फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One infected died in hospital

अस्पताल में एक संक्रमित की मौत

Sun, 30 May 2021 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
One infected died in hospital
क्षेत्र के ढमकर, नगली, स्यालकोट के जिन 109 ग्रामीणों की गत बुधवार को मोंणा बाजार में कोरोना जांच हुई थी, उनमें से 10 लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। यहां अब कुल कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 24 हो गई है। डॉ. अभिषेक असवाल ने बताया कि 23 लोगों का होम क्वारंटीन में इलाज चल रहा है और एक व्यक्ति को कोविड सेंटर सिमली में भर्ती किया गया है। चिकित्सा दल ने लोगों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने को कहा है। क्षेपंस नवीन बहुगुणा ने कहा कि उनके क्षेत्र के ढमकर, स्यालकोट ,पज्यांणा गांव में सभी लोग कोविड गाइड लाइन का पालन कर रहे हैं कोई भी रोगी गंभीर नहीं है। भाजपा नेता पूर्व मंडी समिति के अध्यक्ष विनोद नेगी ने दल के सेवा ही संगठन के तहत बूंगा, नगली ढमकर, पज्याणां में सेनीटाइजर व मास्क वितरित किया। वहीं रविवार को गैरसैंण क्षेत्र में 13 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई। सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट रघुवीर पंवार ने बताया कि 28 मई को आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट मिलने पर सुमेरपुर के 7, रंगचौंड़ा के 4 और कंडारीखोड़ के 2 लोगों को होम आइसोलेट कर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed