फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Officers should not be lax in Chief Minister's announcements: DM

मुख्यमंत्री की घोषणाओं में शिथिलता न बरतें अधिकारी : डीएम

Fri, 12 Nov 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Officers should not be lax in Chief Minister's announcements: DM
जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने सभी निर्माणदायी विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को सीएम की घोषणाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। डीएम ने हिदायत दी कि मुख्यमंत्री घोषणाओं में अधिकारी कोई भी शिथिलता न बरतें। कहा कि जिले में मुख्यमंत्री की 233 घोषणाओं में से 62 पूर्ण हो चुकी हैं और 80 घोषणाओं में कार्य प्रगति पर है। जबकि 91 घोषणाएं शासन एवं विभागीय स्तर पर प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग, पेयजल, सिंचाई, पर्यटन, उद्यान, युवा कल्याण, स्वास्थ्य, शिक्षा, जिला पंचायत, ग्रामीण निर्माण विभाग से संबंधित सीएम घोषणाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है उनका कार्य शीघ्र पूरा करें और जिन योजनाओं की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) अभी तक नहीं बनी है उनकी डीपीआर तत्काल शासन को भेजी जाए। उन्होंने विवाद के कारण निर्माण के लिए रुकी सड़कों में जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रवासियों के सहयोग से शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed