{"_id":"6762d6922101fe1cc405dec6","slug":"office-locked-for-bridge-construction-and-compensation-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-109723-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पुल निर्माण और मुआवजे के लिए कार्यालय में जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पुल निर्माण और मुआवजे के लिए कार्यालय में जड़ा ताला
Wed, 18 Dec 2024 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 18 Dec 2024 07:35 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों व थानाध्यक्ष से वार्ता करते ईराणी गांव के ग्रामीण। संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
तीन सूत्री मांगों को लेकर ईराणी गांव के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के ईई का पुतला फूंका, प्रदर्शन किया
कार्यालय परिसर में ही टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे, देर शाम को पुलिस ने तोड़ा ताला
संवाद न्यूज एजेंसी-
गोपेश्वर। निजमुला-पाणा-ईराणी मोटर मार्ग पर वीरगंगा पर पुल निर्माण कार्य शुरू करने, मुआवजा देने सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर ईराणी गांव के ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता कार्यालय पर तालाबंदी की। उन्होंने पीएमजीएसवाई के ईई का पुतला फूंककर प्रदर्शन भी किया। ग्रामीणों ने कार्यालय परिसर में ही टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। शाम को मौके पर पहुंची गोपेश्वर थाना पुलिस टीम की मौजूदगी में कार्यालय का ताला तोड़ा गया।
वर्ष 2009 से निजमुला-पाणा-ईराणी (31 किमी) सड़क निर्माणाधीन है। ईराणी गांव के ठीक नीचे वीर गंगा पर 66 मीटर लंबा मोटर पुल का निर्माण प्रस्तावित है। ठेकेदार ने पुल के दोनों साइड अबेटमेंट भी स्थापित कर दिए हैं लेकिन डेढ़ साल से काम बंद है। इससे गुस्साए ग्रामीण बुधवार को दोपहर करीब दो बजे पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचे। अधिकारियों के न मिलने पर ग्रामीणों ने सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर ताला जड़ दिया और परिसर में विभाग के ईई का पुतला फूंका। ग्रामीणों ने 31 किलोमीटर निर्माणाधीन निजमुला-पाणा-ईराणी सड़क पर पुल निर्माण कार्य शुरू करने, पुल का नाम सड़क संघर्ष समिति के आंदोलनकारी स्वर्गीय प्रेम सिंह नेगी के नाम पर रखने, सड़क कटिंग के लिए दी गई ईराणी गांव के ग्रामीणों की भूमि का मुआवजा शीघ्र देने की मांग की। इसके बाद ग्रामीणों ने यहीं टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। शाम पांच बजे थानाध्यक्ष कुलदीप नेगी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार्यालय कर्मी से ताला तुड़वा दिया जबकि ग्रामीणों का धरना देर शाम तक जारी रहा। इस मौके पर निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी, महेंद्र सिंह, मोहन सिंह पहाड़ी, दिनेश सिंह, मकर सिंह, मोहन सिंह, निवर्तमान ग्राम प्रधान हिम्मत सिंह, कानदेव सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
कोट
पाणा-ईराणी सड़क पर पुल निर्माण की सामग्री मौके पर पहुंचा दी गई है। अधिकारियों के साथ मौके पर पुल निर्माण का निरीक्षण भी किया गया है। पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा। - प्रमोद गंगाड़ी, ईई, पीएमजीएसवाई, चमोली।