फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nursing cadre do not compare with pharmacy

फार्मेसी से तुलना न करे नर्सिंग संवर्ग

Thu, 09 Sep 2021 09:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Nursing cadre do not compare with pharmacy
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने नर्सिंग की फार्मासिस्ट संवर्ग से तुलना को अनुचित बताया है। उनका कहना है कि फार्मासिस्टों का कार्यक्षेत्र काफी व्यापक है। ऐसे में वेतन उच्चीकरण के लिए उन्हें फार्मासिस्टों से तुलना करने के बजाय कोई ठोस तर्क रखना चाहिए।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष एसएल कोठियाल का कहना है कि फार्मासिस्ट औषधीय संबंधी सभी कार्य, इमरजेंसी, वीआईपी, पोस्टमार्टम ड्यूटी के साथ अन्य काम भी करते हैं। सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में जहां चिकित्सक नहीं हैं वहां भी फार्मासिस्ट तैनात हैं। कई किमी पैदल चलकर वह सेवाएं देते हैं। कई जगह चिकित्सक न होने पर फार्मासिस्ट पर ही स्वास्थ्य का जिम्मा होता है। जबकि नर्सिंग संवर्ग का काम सिर्फ वार्डों तक सीमित है और सुगम क्षेत्रों में ही उनकी सेवाएं होती हैं। नर्सिंग एलाउंस और वर्दी भत्ता भी उन्हें मिलता है। जबकि हमें कोई भत्ता नहीं मिलता। हमारा वेतनमान भी उनसे कम है, नर्सिंग संवर्ग में हर पांच साल में पदोन्नति होती है, लेकिन फार्मासिस्टों की 30 से 35 साल बाद पदोन्नति होती है। इसलिए दोनों की तुलना किसी भी तरह से उचित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed