फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now the responsibility of catching monkeys lies

Chamoli News: बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी अब नगर निकाय व ग्राम पंचायत की

Thu, 28 Sep 2023 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Now the responsibility of catching monkeys lies
रिहाइशी इलाकों में बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की जिम्मेदारी अब नगर निकायों और ग्राम पंचायतों की होगी। दरअसल बंदर को अब वन्यजीव की सूची से बाहर कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद बंदर और कुत्ता अब एक ही श्रेणी में आ गए हैं। इसलिए बंदरों से जुड़ी समस्या की शिकायत अब लोगों को वन विभाग की बजाय नगर निकाय और ग्राम पंचायतों से ही करनी होगी।
विज्ञापन

दरअसल बंदरों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं। जंगल में खाने की कमी होने और बंदरों के प्राकृतिक बसेरे नष्ट होने से वे रिहायशी क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। शहरों में बंदरों की संख्या पर नियंत्रण के लिए कोई खास उपाय नहीं है। शिकायत पर वन विभाग भी बंदराें के पकड़कर संरक्षित क्षेत्रों तक छोड़ देते थे। अब नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को यह जिम्मेदारी मिलने पर बंदरों को पकड़ने और संरक्षित क्षेत्रों तक छोड़ने के लिए आर्थिक व अन्य तरह के संसाधनों की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि लंगूर अभी भी वन्यजीव की लिस्ट में शामिल है।
विज्ञापन



हाल ही में वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट में संशोधन कर बंदर को इस श्रेणी से बाहर रखा गया है। इसलिए बंदरों से जुड़ी समस्याओं और उनके संरक्षण का जिम्मा नगर पालिका, नगर निकाय और ग्राम पंचायतों का होगा। - पंकज ध्यानी, रेंजर, केदारनाथ वन प्रभाग धनपुर रेंज गौचर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed