फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now sky running and sky ultra race competition will

Chamoli News: अब औली में राष्ट्रीय स्तर पर होगी स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता

Tue, 07 Mar 2023 07:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:15 AM IST
विज्ञापन
Now sky running and sky ultra race competition will

विज्ञापन
अब औली में राष्ट्रीय स्तर पर होगी स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता





औली में बर्फबारी कम होने से स्कीइंग गेम्स रद्द होने के बाद अब स्की माउंटेनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड और स्काई रनिंग एसोसिएशन उत्तराखंड संयुक्त रूप से औली में राष्ट्रीय स्तर की स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता करने जा रही है। रेस 8 और 9 अप्रैल को बदरीनाथ हाईवे पर स्थित हनुमान चट्टी से औली (48 किलोमीटर) तक होगी।



इस बार औली में बेहद कम बर्फबारी हुई है जिस कारण यहां फरवरी माह में शासन स्तर पर प्रस्तावित स्कीइंग प्रतियोगिता का आयोजन नहीं हो पाया। इसके बाद माउंटनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड ने औली में स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस प्रतियोगिता के आयोजन की योजना बनाई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग प्रदेशों के 150 से अधिक प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। रेस बदरीनाथ धाम से दस किलोमीटर पहले हनुमान चट्टी से जोशीमठ नगर और सुनील गांव होते हुए औली पहुंचेगी। इसमें प्रतिभागियों को 48 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी। अजय भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के टॉप-5 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं का आयोजन दो अलग-अलग दिनों में किया जाएगा जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन






क्या है स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस

पहाड़ी क्षेत्र में दो हजार मीटर की ऊंचाई पर दौड़ लगाने को स्काई रनिंग कहते हैं। इसमें चढ़ाई की कठिनाई (ग्रेड-2) अधिक नहीं होनी चाहिए और उतार-चढ़ाव 30 डिग्री से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा स्काई अल्ट्रा रेस में विभिन्न कठिनाइयों को पार करते हुए दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुरक्षित जोशीमठ का देंगे संदेश



स्की माउंटनियरिंग एसोसिएशन की ओर से स्काई रनिंग और स्काई अल्ट्रा रेस के माध्यम से सुरक्षित जोशीमठ का संदेश दिया जाएगा। जोशीमठ के पर्यटन व्यवसाय को उभारने के लिए इस प्रतियोगिता के आयोजन को शुभ माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed