{"_id":"6911e9874fdbf475770b6ae2","slug":"notice-to-bro-on-the-poor-condition-of-badrinath-highway-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115663-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे की बदहाली पर बीआरओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ हाईवे की बदहाली पर बीआरओ को नोटिस
Mon, 10 Nov 2025 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 10 Nov 2025 07:02 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर जीरो बैंड के पास बदहाल सड़क पर फंस रहे वाहन। संवाद
फोटो
प्रशासन ने जल्द हाईवे सुधारीकरण के दिए निर्देश
ज्योतिर्मठ के जीरो बैंड के समीप नहीं चढ़ पा रहे छोटे वाहन, तीर्थयात्री धक्का मारकर बढ़ा रहे आगे
छह माह से बनीं हाईवे की बदहाल स्थिति, बीआरओ के अधिकारी बने उदासीन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर ज्योतिर्मठ के जीरो बैंड के समीप हाईवे की बदहाल स्थिति पर ज्योतिर्मठ तहसील प्रशासन ने बीआरओ को नोटिस जारी किया है। उपजिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को यहां तत्काल हाईवे सुधारीकरण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। यहां करीब छह माह से हाईवे की स्थिति बदहाल है और बीआरओ उदासीन बना हुआ है। ज्योतिर्मठ के पेट्रोल पंप से मारवाड़ी तक बदरीनाथ हाईवे बेहद खस्ता हालत में है। यहां भू-धंसाव के कारण स्थिति खतरनाक बनी है। सबसे अधिक परेशानी जीरो बैंड के पास हो रही है। यहां बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से मिट्टी का भरान तो किया गया है मगर लगातार वाहनों की आवाजाही से मिट्टी उखड़ रही है जिससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। यहां बसें तो निकल जा रही हैं लेकिन छोटे वाहन फंस रहे हैं। भू-धंसाव से हाईवे तीखी ढलान और खड़ी चढ़ाई वाला हो गया है जिससे बार-बार वाहन फंस रहे हैं। कई बार तीर्थयात्री उतर कर वाहनों को धक्का मारकर आगे बढ़ा रहे हैं। इधर उपजिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि जीरो बैंड के समीप हाईवे की बदहाल स्थिति के कारण तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बीआरओ के अधिकारियों को इस संबंध में नोटिस भेजकर जल्द सड़क सुधारीकरण के निर्देश दिए गए हैं। वहीं इस संबंध में बीआरओ के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया गया लेकिन बात नहीं हो पाई है।