फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nobel laureate Han Kang has created amazing literature

Chamoli News: नोबेल विजेता हान कांग ने रचा है अदभुत साहित्य

Wed, 27 Nov 2024 06:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 27 Nov 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
Nobel laureate Han Kang has created amazing literature
फोटो
विज्ञापन

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में हान कांग के साहित्य पर हुई गोष्ठी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में अंग्रेजी परिषद की ओर से नोबेल पुरस्कार विजेता हान कांग के साहित्य पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि हान कांग ने अद्भुत साहित्य रचा है जो पाठकों को सोचने पर मजबूर कर देता है।

पीजी कॉलेज में दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग के 55वें जन्म दिवस पर उनके साहित्य के आयामों पर गोष्ठी हुई। अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दर्शन सिंह नेगी ने कहा कि हान कांग का साहित्य विराट गहराइयों से भरा है। मुख्य वक्ता दिगपाल कंडारी ने कहा कि उनके लेखन में करुणा, आत्मचिंतन और विद्रोह का अद्वितीय मिश्र है। यह लेखन आधुनिक साहित्य को समृद्ध बनाता है। इस अवसर पर भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। भाषण में कनिष्का दानू प्रथम, श्रेय रावत द्वितीय, शिखा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्का प्रथम, शीला द्वितीय रही। इस अवसर पर डॉ. राजेश चंद्रियाल, डॉ. दिनेश पंवार और मोहित कोठियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed