फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Gopeshwar: No snow is removed from Auli road, nor are there any security arrangements, vehicles of tourists slipping, jammed

गोपेश्वर: औली मार्ग से न बर्फ हटाई, न ही सुरक्षा के हैं इंतजाम, फिसल रहे पर्यटकों के वाहन, लग रहा जाम

Mon, 17 Jan 2022 09:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 17 Jan 2022 09:54 PM IST
सार

पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को पैदल आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि की ओर से न तो यहां पैदल मार्ग दुरुस्त किया जा रहा है न ही औली मार्ग से बर्फ हटवाई जा रही है। ऐसे में औली पहुंच रहे पर्यटक कड़वे अनुभव लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन
Gopeshwar: No snow is removed from Auli road, nor are there any security arrangements, vehicles of tourists slipping, jammed
औली मार्ग पर बर्फ में इस तरह फिसल रहे पर्यटकों के वाहन। - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

बर्फबारी से जोशीमठ-औली मोटर मार्ग बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। मार्ग पर बर्फ और पाला जमने से पर्यटकों के वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। यहां पर्यटकों के वाहन फिसल रहे हैं जिससे यहां वाहन घंटों जाम में फंस रहे हैं। वहीं पैदल रास्ता भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है।

विज्ञापन


पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को पैदल आवाजाही में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि की ओर से न तो यहां पैदल मार्ग दुरुस्त किया जा रहा है न ही औली मार्ग से बर्फ हटवाई जा रही है। ऐसे में औली पहुंच रहे पर्यटक कड़वे अनुभव लेकर जा रहे हैं।

विज्ञापन

कई पर्यटक औली मार्ग पर वाहन छोड़कर लौट रहे

जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारियों की रिपोर्ट कॉरोना पॉजिटिव मिलने पर रोपवे का संचालन ठप है, जिससे भारी संख्या में पर्यटक अपने वाहनों से औली जा रहे हैं, लेकिन औली मार्ग पर बर्फ जमी होने से यहां वाहन फिसल रहे हैं, जिससे यहां जाम लग रहा है। दिनभर जाम में फंसने के कारण पर्यटकों का शेड्यूल बिगड़ रहा है। कई पर्यटक अपने वाहनों को औली मार्ग पर ही छोड़कर वापस आ रहे हैं।

प्रशासन की ओर से भी पर्यटकों को अपने हाल पर छोड़ दिया गया है। सड़क से बर्फ तक नहीं हटाई गई है। साथ ही सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। पर्यटन व्यवसायी कुलदीप नेगी, पवन, शैलेंद्र पंवार और वीरेंद्र भंडारी का कहना है कि इन दिनों रोपवे बंद होने से पर्यटक वाहन से औली जाना चाह रहे हैं, लेकिन बर्फ में उनके वाहन फंस रहे हैं।

औली मार्ग पर पैदल रास्ता भी दयनीय

जोशीमठ से औली (10 किमी) तक कहीं भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से कुछ दिन पूर्व नमक का छिड़काव कर बर्फ को पिघलाने की कोशिश की गई, लेकिन इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। औली पैदल मार्ग की स्थिति भी बेहद दयनीय बनी हुई है। वहीं तहसीलदार प्रदीप नेगी का कहना है कि लोनिवि को पैदल मार्ग के सुधारीकरण और सड़क के सुधारीकरण के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed