फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand News : No danger from cracks of glaciers in rishiganga

ग्लेशियरों में दरारें: जायजा लेकर लौटी आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीम, कहा- अभी कोई खतरा नहीं

Tue, 01 Jun 2021 12:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 01 Jun 2021 12:11 AM IST
सार

हाल ही में रैणी गांव के ग्रामीणों ने ऋषि गंगा के उद्गम क्षेत्र में जाकर ग्लेशियरों में दरारें पड़ी होने की सूचना प्रशासन को दी थी। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News :  No danger from cracks of glaciers in rishiganga
ग्लेशियर का जायजा लेकर लौटी टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऋषि गंगा के उद्गम क्षेत्र में ग्लेशियरों में दरारें पड़ने की सूचना पर प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने गई आईटीबीपी, एसडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीम दो दिन बाद लौट आई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि अभी ग्लेशियर से तात्कालिक कोई खतरा नहीं है। टीम ने ऋषि गंगा के उदगम में बनी झील का निरीक्षण भी किया है। डीएम ने कहा कि ऋषि गंगा की आपदा के बाद से क्षेत्र में कोई बड़ी हलचल देखने को नहीं मिली है।

विज्ञापन


रैणी गांव के ग्रामीणों ने बीते दिनों ऋषि गंगा के उद्गम क्षेत्र में जाकर यहां ग्लेशियरों में दरारें पड़ी होने की सूचना प्रशासन को दी, जिस पर जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शासन से क्षेत्र के सर्वेक्षण के लिए वैज्ञानिकों की टीम भेजने का आग्रह किया था। जिस पर 29 मई को देहरादून से हेलीकॉप्टर से वैज्ञानिकों की टीम ने भी ग्लेशियर क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  ग्लेशियर में दरारें: चमोली जिला प्रशासन ने आईटीबीपी और एसडीआरएफ को किया अलर्ट, मॉनिटरिंग के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उसी दिन जोशीमठ से आईटीबीपी, एसडीआरएफ और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम भी प्रशिक्षु आईएएस डा. दीपक सैनी के नेतृत्व में ऋषिगंगा के उद्गम स्थल तक गई थी।


टीम ने ग्लेशियर क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई। डीएम ने बताया कि ग्लेशियर क्षेत्र में अभी सब कुछ सामान्य है, अभी ग्लेशियरों से कोई खतरा नहीं है। टीम के सदस्यों ने ऋषिगंगा के उद्गम में बनी झील का निरीक्षण भी किया और पानी के रिसाव के लिए यहां जमा सूखी लकड़ियों व खरपतवार का भी निस्तारण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed