फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Netrapal Singh Gusain of Nakholi village became lieutenant.

Chamoli News: नाखोली गांव के नेत्रपाल सिंह गुसाईं बने लेफ्टिनेंट

Sun, 14 Dec 2025 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 14 Dec 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
Netrapal Singh Gusain of Nakholi village became lieutenant.
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। ब्लॉक के नाखोली गांव निवासी नेत्रपाल सिंह गुसाईं के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके गांव में खुशी का माहौल है। शनिवार को देहरादून में पासिंग आउट परेड हुई जिसमें उनके परिजन भी शामिल हुए थे। लेफ्टिनेंट बने नेत्रपाल सिंह गुसाईं की प्राथमिक शिक्षा नारायणबगड़ में तथा इंटर की पढ़ाई उन्होंने मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) से की। उनके पिता दलीप सिंह गुसाईं मुजफ्फरनगर में फार्मासिस्ट हैं और माता कमला देवी गृहिणी हैं। अपने नाती नेत्रपाल को सैन्य अधिकारी बनता देखकर दादा हयात सिंह गुसाईं, चाचा सुरेंद्र सिंह गुसाईं खुश हैं। सुरेंद्र सिंह गुसाईं ने बताया कि भतीजा नेत्रपाल बचपन से ही सेना में अफसर बनने का सपना देखा करता था और आज अपनी मेहनत से उसने अपना सपना पूरा कर लिया है। ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला, पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, बीरेंद्र बुटोला, हरेंद्र बुटोला, कमलेश सती ने कहा कि नेत्रपाल गुसाईं ने पूरे जिले का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed