{"_id":"5752f79e4f1c1b77051092d4","slug":"need-to-improvment-in-education","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में बड़े बदलाव की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में बड़े बदलाव की जरूरत
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)
Updated Sat, 04 Jun 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ में भक्तों के साथ शंकराचार्य मठ की ओर जाते वासुदेवानंद सरस्वती।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योर्तिमठ के शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती ने देश में बढ़ रहे अपराधों पर लगाम कसने के लिए शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की जरूरत की बात कही है। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे वासदेवानंद सरस्वती जोशीमठ पहुंचे। नगर में पहुंचने पर भक्तों ने उनका स्वागत किया। शंकराचार्य मठ में पहुंचने के बाद उन्होंने आदि शंकराचार्य गुफा और कल्पवृक्ष की पूजा अर्चना भी की।
विज्ञापन
इसके बाद हुई पत्रकारवार्ता में शंकराचार्य ने कहा कि देश में शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की आवश्यकता है। कहा कि देश में संचालित हो रही शिक्षा व्यवस्था देश और समाज के लिये हितकर नहीं है। मैकाले शिक्षा पद्घति के कारण वर्तमान में युवा संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों से दूर हो रहा है और भौतिकता के चलते युवाओं में विकृति बढ़ रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने तीर्थस्थानों को पर्यटक स्थलों के रुप में उपयोग न करने की भी बात कही। कहा कि तीर्थ स्थलों को पिकनिक स्पॉट समझने की भूल के कारण ही उत्तराखंड को केदरानाथ आपदा जैसी त्रासदी को झेलना पड़ा। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष रोहणी रावत, ऋषि प्रसाद सती, विजया रावत, लक्ष्मी लाल शाह, भगवती प्रसाद कपरुवाण और रामदयाल मैंदोली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन