{"_id":"6117c55c8ebc3ee53074fc43","slug":"nara-narayan-worshiped-in-bamni-village-gopeshwar-news-drn3874814150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामणी गांव में हुई नर नारायण की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामणी गांव में हुई नर नारायण की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
भगवान नर नारायण की उत्सव डोली को बदरीनाथ मंदिर में वापस लाते भक्त।
- फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय नर नारायण जयंती शनिवार को संपन्न हो गई है। शनिवार को भगवान नर नारायण की प्रतिमाओं की बामणी गांव की प्राचीन शिला लीलाढुंगी में अभिषेक पूजा अर्चना की गई। इसके बाद नर नारायण की उत्सव डोली भगवान बदरीनाथ परिक्रमा स्थल में स्थापित कर दी गई।
शनिवार सुबह नौ बजे माता मूर्ति मंदिर से श्री नर नारायण उत्सव डोली ने बामणी गांव स्थित बदरीनाथ भगवान की जन्मस्थली लीला ढुंगी के लिए प्रस्थान किया। लीला ढुंगी में नर नारायण की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के बाद अभिषेक संपन्न हुआ। नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी और आचार्यगणों ने भगवान नर नारायण का अभिषेक किया। बदरीनाथ धाम से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर बामणी गांव में लीला ढुंगी नामक पत्थर शिला मौजूद है। बताते हैं कि विष्णु भगवान इसी पत्थर में प्रकट हुए थे। करीब एक घंटे तक लीला ढुंगी में पूजा-अर्चना के बाद नर नारायण की उत्सव डोली बदरीनाथ मंदिर परिसर में विराजमान हो गई है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कीर्तन-भजन किया।
इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के प्रभारी अधिकारी/ उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील तिवारी,अपर धर्माधिकारी सत्य प्रसाद चमोला, राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान, लेखाकार भूपेंद्र रावत, प्रबंधक राजेंद्र सेमवाल, डोली प्रभारी अजीत भंडारी, दीपक सयाना, सत्येंद्र चौहान, कृपाल सनवाल, मंजेश भुजवाण, अमित डिमरी, देवेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।