फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nanda's mother opened the festival with cheers

मां नंदा के जयकारों के साथ महोत्सव का आगाज

Tue, 22 Nov 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 22 Nov 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
Nanda's mother opened the festival with cheers
programme - फोटो : अमर उजाला

रामलीला मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पिंडर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेला मंगलवार से शुरू हुआ। मेले का उद्घाटन विधायक जीतराम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कलाकारों ने नंदा तेरी जात पैटण बैठिगे... की प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान दर्शकों ने मां नंदा के जयकारे लगाए।

विज्ञापन


मंगलवार को शुरू हुए कार्यक्रम में संसदीय सचिव और विधायक डा. जीतराम ने कहा कि मेले संस्कृतियों को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने पिंडर घाटी को गढ़ कुमाऊं संस्कृति का मिलन केंद्र बताया। तीन दिवसीय मेले के पहले दिन स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की छठा बिखेरी।
विज्ञापन


विभिन्न विभागों के स्टालों में भी लोगों की चहल-पहल रही। सरस्वती शिशु मंदिर, विद्या मंदिर, राजकीय कन्या इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज थराली, पिंडर पब्लिक स्कूल थराली, नवदीप चिल्ड्रन एकेडमी राड़ीबगड़, पर्वतीय स्कालर एकेडमी पब्लिक स्कूल थराली के छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली तथा कुमाउंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्कृति विभाग की ओर से कर्णभूमि कला मंच ने नंदा देवी राजजात यात्रा का मनमोहक मंचन किया। कलाकारों की ओर से प्रस्तुति नंदा तेरी जात पैटण बैठिगे... पर दर्शकों ने मां नंदा के जयकारे लगाए। इस अवसर पर मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरपाल सिंह रावत, उपाध्यक्ष नंदू बहुगुणा, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह रावत, सचिव खीमानंद खंडूड़ी, ग्राम प्रधान भावना गुर्साइं, सरपंच गोपालदत्त पंत, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखन सिंह रावत, देवी जोशी, प्रीतम सिंह, नीरजा मिश्रा, मोहन बहुगुणा, आनंद सिंह गुर्साइं, कृष्णपाल सिंह गुर्साइं, प्रदीप जोशी अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

संचालन हरि प्रसाद खंडूड़ी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed