{"_id":"5a19b65a868d677e6ec1c663084c5ddc","slug":"nalgaw-win-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलगांव क्रिकेट क्लब ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलगांव क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sun, 29 Nov 2015 07:24 PM IST
विज्ञापन
जय मां नंदा देवी क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच नलगांव क्रिकेट क्लब ने छह विकेट से जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख गौतम मिंगवाल ने किया।
विज्ञापन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिरपाल की टीम 9 ओवरों में मात्र 53 रन ही बना सकी। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नलगांव क्रिकेट क्लब ने 9.1 ओवर में जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
22 रन और 3 विकेट लेने वाले पवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि ज्येष्ठ प्रमुख गौतम मिंगवाल ने कहा कि पहाड़ की भौगोलिक स्थिति ठीक न होने के बाद भी ऐसे टूर्नामेंट का आयोजन कराना सराहनीय है। आगे भी इस तरह के आयोजन करने चाहिए।
विज्ञापन
इस अवसर पर ग्राम प्रधान माया देवी, कमेटी के अध्यक्ष बच्चन सिंह, उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद खंडूड़ी, सचिव जयवीर सिंह, कोषाध्यक्ष महावीर सिंह, संयोजक उमेद कोठियाल, महिला मंगल दल और ग्रामीण मौजूद थे।