फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Naini Devi's Devra Yatra reached Kothra village

Chamoli News: कोथरा गांव पहुंची नैणी देवी की देवरा यात्रा

Thu, 26 Oct 2023 05:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Naini Devi's Devra Yatra reached Kothra village
नारायणबगड़। नैणी देवी की देवरा यात्रा बृहस्पतिवार को सुनभी गांव का भ्रमण करने के बाद अपने अगले यात्रा पड़ाव कोथरा गांव पहुंची। बुधवार को सुनभी गांव में रात्रि विश्राम के दौरान नैणी देवी सेवा समिति के सांस्कृतिक दल ने लोकसंस्कृति के रंग बिखेरे। नैणी देवी के स्तुति गान से शुरू हुए कार्यक्रम में देवी के ऐरवालों ने डोंर-थाली के तालों पर गुरुनाच-डालानाच का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह ब्रह्मगुरु विशम्भर सती ने आचार्यगणों के साथ नित्य होने वाली पूजाओं को सम्पन्न कराया। इस अवसर पर जागर गीतों से नैणी देवी का आह्वान करते हुए देवी को जागृत किया गया। इसके बाद नैणी देवी ने गाजे-बाजे के साथ गांव का भ्रमण करते हुए हर घर की पूजा स्वीकार की और ध्याणियों को आशीष वचन दिए। इस मौके पर ग्रामीणों तथा ध्याणियों ने अपनी आराध्या को शृंगार सामग्री, चुनरी, आभूषण भेंट किए।
विज्ञापन

गांव के सभी लोग नैणी देवी के जयकारे लगाते हुए नैणी देवी को विदा करने गांव की सीमा तक गए। यहां से कोथरा गांव की सीमा पर पहुंचने पर गांव के लोगों ने देवरा यात्रा पर पुष्प बरसाए। नैणी देवी के जयकारे लगाते हुए देवी को गांव में विराजमान किया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं ने मांगल गीतों से देवरा यात्रा का स्वागत किया। शुक्रवार को देवरा यात्रा अपने अगले पड़ाव कोठुली गांव पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed