{"_id":"6703d016f1e0a134dd0d4095","slug":"nagendra-devta-of-kundoli-village-visited-badrinath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-108516-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कुंडोली गांव के नागेंद्र देवता ने किए बदरीनाथ के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कुंडोली गांव के नागेंद्र देवता ने किए बदरीनाथ के दर्शन
Mon, 07 Oct 2024 05:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 07 Oct 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ। टिहरी जनपद के ब्लॉक नेलचामी के कुंडोली गांव के आराध्य नागेंद्र देवता ने सोमवार को भक्तों के साथ बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। ढोल-दमाऊं की थाप पर नागेंद्र देवता और अन्य देवी-देवताओं की करीब आधा घंटे तक बदरीनाथ धाम में विभिन्न पूजा हुई। इसके बाद देवडोली ने तीर्थयात्रियों को दर्शन दिए।
तीन अक्तूबर को नागेंद्र देवता की डोली भक्तों के साथ कुंडोली गांव से भ्रमण पर निकली थी। सबसे पहले डोली हरिद्वार गई। यहां पवित्र स्नान करने के बाद डोली केदारनाथ पहुंची। इसके बाद रविवार को देर शाम बदरीनाथ धाम पहुंची। सोमवार को धाम में विधिवत पूजा के बाद डोली अपने मंदिर के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष त्रिपन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान किशन बेदवाल, पूर्व प्रधान मकान सिंह, आनंद बिष्ट, रमेश पुंडीर, केशर सिंह, प्रेम सिंह रावत, पुजारी बलवीर सिंह गुसांई, देवता के अवतारी पुरुष बब्बर सिंह बिष्ट, सुंदरा देवी और निर्मला देवी आदि मौजूद रहे। संवाद