फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nagar Panchayat President distributed nutritious food in Anganwadi center

नगर पंचायत अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्र में बांटा पौष्टिक आहार

Tue, 22 Mar 2022 06:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat President distributed nutritious food in Anganwadi center
नंदप्रयाग के आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे की ऊंचाई नापतीं नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव। - फोटो : GOPESHWAR
राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने आंगनबाड़ी केंद्र मुनियाली में जाकर बच्चों को दिए जाने वाले पौष्टिक आहार की जानकारी ली। उन्होंने आंगनबाड़ी के बच्चों का वजन और लंबाई भी नापी। अध्यक्ष डा. वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को सार्थक बनाने के लिए बच्चों को कुपोषण से मुक्त किया जाना है। इसी के तहत बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक आहार भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ही सभी के सहयोग से कुपोषण को जड़ से मिटाया जा सकता है। देश में जन्मा हर बच्चा स्वस्थ रहे, इसके लिए सभी को अपने-अपने स्तर से प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed