फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Nagar Panchayat Pokhari accused of financial irregularities

नगर पंचायत पोखरी पर वित्तीय अनियमितता का आरोप

Wed, 07 Apr 2021 10:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Pokhari accused of financial irregularities
जिला कांग्रेस कमेटी ने नगर पंचायत पोखरी में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पोखरी नगर पंचायत में सरकारी धन का खुलेआम दुरुपयोग हो रहा है लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पोखरी निवासी जगदीश प्रसाद भट्ट ने गत वर्ष 3 दिसंबर को पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत द्वारा निजी वाहन के फर्जी बिल लगाकर वित्तीय अनियमितता की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। मामले की जांच में वित्तीय अनियमितता सामने आई थी, लेकिन लंबे समय बाद भी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। वहीं एडीएम ने कांग्रेस पदाधिकारियों को मामले में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर युवा कांग्रेस बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, नगर अध्यक्ष संतोष चौधरी, ऊषा रावत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, अरविंद नेगी, रैजा चौधरी, रविंद्र नेगी और भगत कनियाल मौजूद थे। वहीं पोखरी के नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत का कहना है कि पोखरी में कांग्रेस के एक पदाधिकारी की ओर से अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन नगर पंचायत ने इस पर रोक लगा दी है। इससे वे बौखला गए हैं और सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed