फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mr Speaker, officials are not coming to the Vikas Bharat Sankalp Yatra.

Chamoli News: अध्यक्ष जी, विकसित भारत संकल्प यात्रा में नहीं आ रहे अधिकारी

Wed, 13 Dec 2023 04:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 04:18 PM IST
विज्ञापन
Mr Speaker, officials are not coming to the Vikas Bharat Sankalp Yatra.
फोटो-
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के कर्णप्रयाग पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निकाय व विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाने को कहा। इस दौरान कार्यकताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से विकसित भारत संकल्प यात्रा में सभी विभागों के अधिकारियों के न आने की शिकायत की। कार्यकर्ताओं ने उनसे कहा कि संकल्प यात्रा में 17 विभागों के अधिकारियों को मौके पर रहने के निर्देश हैं, जबकि सिर्फ 7 से 8 विभागों के अधिकारी ही सकल्प यात्रा में पहुंच रहे हैं। अधिकारियों के मौके पर मौजूद न रहने से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सीडीओ से वार्ता की जाएगी। मौके पर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, ललित नैनवाल, चेतन मनोड़ी, महिपाल सोनियाल, अनसुया गौड़, ओमप्रकाश, आलम पंवार आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed