फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mr. Raj Rajeshwari Chandika Mata Temple Simli open closet

श्री राज राजेश्वरी चंडिका माता मंदिर सिमली के कपाट खुले

Sun, 29 Jan 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग। Updated Sun, 29 Jan 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Mr. Raj Rajeshwari Chandika Mata Temple Simli open closet
श्री राज राजेश्वरी चंडिका माता - फोटो : Amar Ujala
माघ माह की संक्रांति को पौराणिक परंपराओं और मान्यताओं के तहत श्री राज राजेश्वरी चंडिका माता मंदिर सिमली के 15 दिनों के लिए बंद हुए कपाट रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ खोल दिए गए हैं। श्री राज राजेश्वरी चंडिका मंदिर सिमली के पुजारी हरि प्रसाद गैरोला, कृष्ण गैरोला, प्रदीप गैरोला ने ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान से मां चंडिका के कपाट खोलने की प्रक्रियाएं संपादित की।
विज्ञापन


वैदिक मंत्रों के साथ पंचद्रव्यों से देवी का स्नान और शृंगार किया। दुर्गा सप्तशती, चंडी पाठ आदि वैदिक मंत्रों से मां चंडिका की आराधना कर पंचज्वाला आरती की गई। मंदिर प्रांगण में विधि विधान से हवन किया गया।
विज्ञापन


सिमली गांव के प्रधान जोध सिंह लडोला ने बताया कि पौराणिक परंपराओं और मान्यताओं के तहत माघ माह की संक्रांति को चंडिका माता के कपाट 15 दिनों के लिए बंद कर दिए जाते हैं, जो रविवार को माघ माह की 15 गते को विधि-विधान से खोल दिए गए हैं। इस मौके पर इंद्र सिंह नेगी, प्रेम सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह लडोला, संतोष गैरोला, हरिकृष्ण भट्ट, विक्रम कठैत, जयदीप गैरोला सहित कई श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed