फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   MP Baluni gave 20 oxy concentrator machines for three hospitals

सांसद बलूनी ने तीन अस्पतालों के लिए दीं 20 ऑक्सी कंसंट्रेटर मशीनें

Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
MP Baluni gave 20 oxy concentrator machines for three hospitals
राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने सिमली बेस अस्पताल के लिए 10, गैरसैंण और चौखुटिया में 5-5 ऑक्सी कंसंट्रेटर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सदस्य सतीश लेखेड़ा ने कहा कि उन्होंने सांसद बलूनी को पहाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की समस्या से अवगत कराया और उनसे अस्पतालों में ऑक्सी कंसंट्रेटर मुहैया कराने के लिए गुहार लगाई थी, जिस पर सांसद ने ये मशीनें दी हैं।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग के वरिष्ठ सर्जन डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. वीपी पुरोहित, डॉ. हरीश थपलियाल व गैरसैंण की अधीक्षक डॉ. अनीता ने कहा कि ऑक्सी कंसंट्रेटर मशीन वातावरण की वायु से स्वत: ऑक्सीजन का संचय करती है। इससे क्षेत्र के लोगों को इस आपदा काल में बहुत बड़ी राहत मिलेगी। मशीनें मिलने पर कर्णप्रयाग में पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, जिपसं विनोद नेगी, नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी, धीरेंद्र भंडारी, हेमंत सेमवाल, बृजेश बिष्ट और गैरसैंण में महावीर रावत, मंगलनारायण सिंह, रामचंद गौड़, दिनेश गौड़, पृथ्वी बिष्ट, राकेश सेमवाल, विरेंद्र टम्टा, खिलाप सिंह ने सांसद अनिल बलूनी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed