फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Movement warning if there is no alternative arrangement for movement

Chamoli News: आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Sat, 19 Aug 2023 04:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Aug 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
Movement warning if there is no alternative arrangement for movement
देवाल। जिला पंचायत सदस्य आशा धपोला ने देवाल-खेता मानमती सड़क खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था न होने पर आंदाेलन की चेतावनी दी है। सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि सड़क बंद होने से 12 गांवों का संपर्क कटा है। एक साल से इस सड़क पर सुयालकोट में भूस्खलन हो रहा है। सड़क के ऊपर 150 मीटर लंबी व गहरी दरार पड़ने से लगातार मलबा गिर रहा है। क्षेत्र में राशन, सब्जी नहीं पहुंच पा रही व इलाज के लिए लोग अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। कहा कि विधायक ने लोगों के आने-जाने के लिए यहां पर ट्रॉली लगाने का आश्वासन दिया था। एक माह बीत जाने के बाद भी ट्रॉली स्वीकृत नहीं हुई। तीन माह पहले थराली पुल का एक पैनल क्षतिग्रस्त होने से देवाल ब्लॉक के लिए बड़े वाहन नहीं आ रहे हैं। लोनिवि ने पुल की मरम्मत के लिए पांच लाख 77 हजार का इस्टीमेट भेजा था। सरकार ने इस पुल की मरम्मत के लिए धनराशि नहीं दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed