फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother power also supported the movement

Chamoli News: आंदोलन को मातृशक्ति ने भी दिया समर्थन

Wed, 04 Dec 2024 10:37 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 04 Dec 2024 10:37 AM IST
विज्ञापन
Mother power also supported the movement
फोटो
विज्ञापन

बच्चों को घर छोड़कर धरना देने कलेक्ट्रेट पहुंचीं डुमक गांव की महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। सड़क निर्माण की मांग को लेकर डुमक गांव के ग्रामीणों का आमरण अनशन मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को अनशन स्थल पर पहुंचकर महिलाओं ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। वह बच्चों को घर छोड़कर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देने पहुंचीं।
डुमक गांव के ग्रामीण पिछले 126 दिनों से क्रमिक धरना और 15 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं। मंगलवार को महिलाएं भी कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचीं। यहां हुई सभा में सरपंच फागुणी देवी, सरिता देवी, बसंती, नर्वदा और सुमन ने कहा कि सड़क के लिए अपने बच्चों और मवेशियों को छोड़कर आंदोलन करने के लिए मजबूर हैं। आज भी अपने गंतव्य तक जाने के लिए उन्हें 20 किलोमीटर पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। पीएमजीएसवाई विभाग के अधिकारियों की मनमानी के कारण सड़क निर्माण आज तक शुरू नहीं हो पाया है। इस मौके पर जगत सिंह सनवाल, मोहन सनवाल, अंकित भंडारी, यशवंत सिंह, राहुल, राजेंद्र, महावीर, संतोष, प्रकाश और अनुज नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


आंदोलनकारियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
गैरसैंण। विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर रामलीला मैदान में ग्रामीण डटे हुए हैं। मंगलवार को आंदोलनकारियों ने सरकार और प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। आंदोलनकारियों ने कहा कि बीते 20 नवंबर से यहां ग्रामीण आमरण अनशन कर रहे हैं लेकिन प्रशासन और सरकार उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। बता दें कि मांगों के लिए पूर्व छात्र नेता मुकेश ढोंडियाल बीते सोमवार से आमरण अनशन पर है। जबकि इससे पहले व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट और पूर्व क्षेपंस सुरेंद्र धीमन आमरण अनशन कर चुके हैं। इस दौरान शंभू गौड़, व्यापारसंघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, मंजू, नीमा, मुन्नी, पार्वती, जगदीश ढोंडियाल, कुंवर रावत, सरोज शाह, गोपाल पंत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed