फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda sat in her Siddhapeeth after living in her maternal home for six months.

Chamoli News: छह माह तक ननिहाल में रहने के बाद अपने सिद्धपीठ में विराजमान हुईं मां नंदा

Sun, 12 Jan 2025 04:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 04:30 AM IST
विज्ञापन
Mother Nanda sat in her Siddhapeeth after living in her maternal home for six months.
Iमां नंदा के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा कुरुड़ क्षेत्र, महिलाओं ने किया कीर्तन-भजन
विज्ञापन

I

Iछह माह तक अपने ननिहाल देवराड़ा में प्रवास करने के बाद शनिवार को विभिन्न यात्रा पड़ावों से होते हुए मां नंदा राज राजेश्वरी की डोली अपने सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में विराजमान हो गई। इस दौरान भक्तगणों ने मां नंदा की पूजा-अर्चना कर मनौतियां मांगी।I
Iशुक्रवार को मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए सैंती गांव के प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंची। महिला मंगल दल ने मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया। मां नंदा की उत्पत्ति से लेकर कैलाश विदाई तक को जागरों के माध्यम से बताया गया। शनिवार को मंदिर में विशेष पूजाएं आयोजित हुईं। ग्रामीणों ने मंदिर में अर्घ्य लगाया। मां नंदा का फूल मालाओं से शृंगार किया गया।I
विज्ञापन

Iगौड़ ब्राह्मणों द्वारा मां नंदा की पूजा करने के बाद नंदा की डोली सिद्देश्वर महादेव मंदिर से होते हुए अपने सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर में पहुंची। यहां भक्तगणों ने मां नंदा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान जय मां नंदा के उदघोष से कुरुड़ क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। भक्तों को दर्शन देने के बाद नंदा की डोली अपने मंदिर में विराजमान हो गई। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद गौड़, विजय प्रसाद गौड़, रामप्रसाद, मनोहर गौड़, भवानी दत्त आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed