फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Nanda's Lokjat Yatra left for Nijmula Valley

निजमुला घाटी के लिए विदा हुईं मां नंदा की लोकजात यात्रा

Thu, 01 Sep 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
Mother Nanda's Lokjat Yatra left for Nijmula Valley
पीपलकोटी के बंड भूमियाल मंदिर से निजमुला घाटी के लिए प्रस्थान करती मां नंदा की डोली। - फोटो : GOPESHWAR
बंड क्षेत्र के गांव-गांव में भक्तों को दर्शन देने के बाद मां नंदा की लोकजात यात्रा निजमुला घाटी के गांवों के लिए विदा हो गईं। मां नंदा की डोली की विदाई पर महिलाओं ने जा मेरी नंदा ते ऊंचा कैलाश, राजी खुशी राखी मैत्यूं कुटुंब परिवार... जैसे जागर गाए। माता की विदाई पर ध्याणियां (विवाहित बेटियां) रो पड़ीं। बंड भूमियाल के मंदिर परिसर में महिलाओं ने जागर और लोकगीतों से मां नंदा की डोली को विदाई दी। तीन सितंबर को उच्च हिमालय क्षेत्र नरेला बुग्याल में नंदा लोकजात यात्रा संपन्न होगी। बंड मंदिर समिति के अध्यक्ष पूरण सिंह चौहान ने बताया कि बृहस्पतिवार को बंड भूमियाल से आज्ञा लेकर मां नंदा की डोली निजमुला घाटी में पहुंच गई है। इस दौरान सुनील कोठियाल, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, बंड भूमियाल के अवतारी पुरुष आशीष खाती, जगत सिंह नेगी, देवेंद्र नेगी और अयोध्या प्रसाद हटवाल आदि शामिल हुए। संवाद
विज्ञापन

लोकजात मेला संपन्न
नंदानगर। ल्वाणी गांव में तीन दिवसीय मां ज्वाल्पा देवी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विकास लोकजात मेला बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। तीन दिनों तक चले मेले में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी गीतों की धूम रही। शुक्रवार को मां ज्वाल्पा देवी की डोली भक्तों के साथ कैलाश के लिए विदा होगी। पहले दिन रात्रि प्रवास के लिए मां की डोली रामणी गांव पहुंचेगी। मां ज्वाल्पा देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि तीन सितंबर को नंदा सप्तमी के दिन बालपाटा में मां ज्वाल्पा की पूजाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed