फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Kalinka's Diwara Yatra reached Lanji village on a 10 km walk

Chamoli News: दस किमी पैदल लांजी गांव पहुंची मां कालिंका की दिवारा यात्रा

Thu, 08 Jan 2026 05:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 08 Jan 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Mother Kalinka's Diwara Yatra reached Lanji village on a 10 km walk
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी/ज्योतिर्मठ। उर्गम घाटी की भगवती कालिंका मेद्यूल देवी की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए सुदूरवर्ती गांव लांजी पहुंची। करीब 10 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर यात्रा लांजी गांव पहुंची। यहां भक्तों ने देवयात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया। मां कालिंका की डाेली पोखनी गांव में भूमियाल देवता व अन्य देवी मंदिरों के दर्शनों के लिए भी पहुंंची। मां कालिंका के अवतारी पुरुष लक्ष्मण सिंह नेगी ने बताया कि मां कालिंका की डोली यात्रा अब ज्योतिर्मठ क्षेत्र के गांवों में पहुंच गई है। संवाद

फोटो
पांडव चौक पर केले का पेड़ लगाया
पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के दिगोली गांव में पांडव नृत्य आयोजन के तहत बृहस्पतिवार को पांडव चौक पर केले का पेड़ लगाया गया। इस दौरान पांडवों के अवतारी पुरुषों ने अस्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य किया। केले के पौधे का रोपण करने के बाद देवताओं और पूर्वजों का आह्वान किया गया। पांडव नृत्य आयोजन समिति के अध्यक्ष हरि दर्शन सिंह रावत ने बताया कि पांडव नृत्य लोक परंपराओं से जुड़ा हुआ है। आयोजन में सल्ला और केले के पौधों का प्रतीकात्मक उपयोग होता है। इस मौके पर बंड संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, हरीश पुरोहित, प्रकाश सिंह, सूरज पुरोहित, प्रदीप नैनवाल, आशुतोष चौहान, यशवंत रावत, कुष्णा पुरोहित, धीरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


घंडियाल जात का महायज्ञ के साथ समापन

रुद्रप्रयाग। महायज्ञ के साथ थाती बड़मा में आयोजित पांच दिवसीय घंडियाल जात का महायज्ञ के साथ समापन हो गया। पांच दिवसीय अनुष्ठान के दौरान ग्रामीणों व भक्तों ने घंडियाल देवता के दर्शन किए। आखिरी दिन श्री घंडियाल महाराज ने सभी ध्याणियों को आशीर्वाद दिया और पुनः पांच साल बाद जात में आने का वचन भी दे गए। महाजात के अध्यक्ष कालीचरण रावत ने कहा कि घंडियाल देवता की जात का अगली बार और भव्य आयोजन किया जाएगा। घंडियाल महाराज समिति के सचिव अनसूया नेगी, कोषाध्यक्ष सज्जन रावत ने कहा कि इस जात में युवाओं की भागीदारी को और अधिक बढ़ाया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने जात स्थल पर भोजन कक्ष निर्माण के लिए दस लाख की मांग पर सहमति दी है। वहीं रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी ने सभा मंडप के लिए दस लाख व जिला पंचायत सदस्य निर्मला बहुगुणा ने सौंदर्यीकरण के लिए पांच लाख की धनराशि देने की स्वीकृति दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed