फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Kalinka was welcomed with Jagar

Chamoli News: जागर से किया मां कालिंका का स्वागत

Wed, 07 Jan 2026 10:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 07 Jan 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Mother Kalinka was welcomed with Jagar
पीपलकोटी। उर्गम घाटी की मां कालिंका की दिवारा यात्रा रात्रि प्रवास के लिए पोखनी गांव पहुंच गई है। गांव में मां कालिंका की डोली व देव निशानों का भक्तों ने जागर और फूल मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

स्यूण और बैमरु गांव में अपने भक्तों को दर्शन देने के बाद मां कालिंका की यात्रा पोखनी गांव पहुंची है। महिलाओं ने मां कालिंका का जागर व मांगल गीतों से स्वागत किया, जबकि ध्याणियों ने माता को श्रृंगार सामग्री अर्पित की। महिला मंगल दल की महिलाओं ने इस दौरान कीर्तन-भजन का आयोजन किया। पूर्व ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने बताया कि ग्रामीणों में अपनी आराध्य देवी के दर्शनों को लेकर उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन


मां कालिंका व भूमियाल देवता ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर भक्तों को दर्शन दिए और आशीर्वाद दिया। डोली ने भक्तों की कुशलक्षेम भी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed