फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Anasuya's Mahayagya also postponed

माता अनसूया का महायज्ञ भी स्थगित

Fri, 17 Apr 2020 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Mother Anasuya's Mahayagya also postponed
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए मंडल घाटी में होने वाला संतानदायिनी माता अनसूया का महायज्ञ भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब स्थिति सामान्य होने के बाद ही महायज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन

46 साल बाद माता अनसूया की दिवारा यात्रा शुरू हुई थी और छह से 15 मई तक मंडल गांव में माता अनसूया का भव्य महायज्ञ होना था। विश्वभर में फैले कोरोना संक्रमण से बढ़ते खतरे को देखते हुए आयोजन समिति ने फिलहाल महायज्ञ स्थगित कर दिया है। माता अनसूया की डोली को मंदिर के सभा मंडप में स्थापित कर दिया है। अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष बीएस झिंक्वाण और दिवारा यात्रा के संरक्षक भगत सिंह बिष्ट ने बताया कि मान्यता है कि महायज्ञ के बाद ही माता अनसूया अपने मंदिर के गर्भगृह में स्थापित होती हैं, लेकिन अब कोरोना संकट दूर होने के बाद ही महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद माता अपने मंदिर में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed