फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Anasuya met her sister Nanda and sprinkled eyes of attention

पांडुकेश्वर में बहिन नंदा से मिलने पहुंची मां अनसूया, झलक उठीं ध्याणियों की आंखें

Wed, 16 Oct 2019 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother Anasuya met her sister Nanda and sprinkled eyes of attention
पांडुकेश्वर गांव में मां अनसूया के दर्शन करतीं घ्याणियां। मां अनसूया ने भक्तों को दिए दर्शन। - फोटो : GOPESHWAR
जोशीमठ। संतानदायिनी माता अनसूया की दिवारा यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, यात्रा में शामिल होने के लिए भक्तों का हुजूम भी उमड़ रहा है। माता अनसूया अपनी ध्याणियों (विवाहित बेटी) के यहां रात्रि प्रवास के लिए पहुंच रही हैं। बुधवार को विनायकचट्टी में पूजा-अर्चना के बाद माता अनसूया पांडुकेश्वर गांव का भ्रमण करने के बाद रात्रि प्रवास के लिए गोविंदघाट पहुंचीं। पांडुकेश्वर में मां अनसूया अपनी बहन नंदा के मंदिर में पहुंची। यहां दोनों बहनों की भेंट हुई। दोनों आराध्य देवियों के दर्शन कर ध्याणियों की आंखें झलक उठी। मां अनसूया ने योग ध्यान बदरी मंदिर के दर्शन भी किए। मां अनसूया पांच दिनों तक जोशीमठ क्षेत्र के गांवों का भ्रमण करेगी।
विज्ञापन

बुधवार को विनायकचट्टी गांव में तीर्थ पुरोहित बलराम तिवारी और पुजारी विनोद सेमवाल ने माता अनसूया की पूजाएं संपन्न की। माता के श्रृंगार के बाद शक्ति पूजा संपन्न हुई। इस दौरान ध्याणियों और ग्रामीणों ने माता अनसूया के दर्शन किए। सुबह आठ बजे आरती के बाद माता को राजभोग लगाया गया। मां अनसूया के दर्शनों को विनायकचट्टी में स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों का तांता लगा रहा। पूर्वाह्न ग्यारह बजे माता की उत्सव डोली ने अपने भक्तों के साथ पांडुकेश्वर गांव के लिए प्रस्थान किया। दिनभर अपने भक्तों के बीच रहने के बाद माता रात्रि प्रवास के लिए गोविंदघाट पहुंची। इस मौके पर महाप्रबंधक भगत सिंह बिष्ट, प्रबंधक हरेंद्र सिंह, ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद राणा, देवेंद्र बर्त्वाल, रविंद्र नेगी, प्रदीप बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, नवीन, आकाश, वृजमोहन रावत, महावीर राणा, विजय सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed