फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Most of the families returned from Niti-Mana valley for winter migration

Chamoli News: नीती-माणा घाटी से शीतकालीन प्रवास पर लौटे अधिकांश परिवार

Mon, 24 Nov 2025 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 24 Nov 2025 06:58 PM IST
विज्ञापन
Most of the families returned from Niti-Mana valley for winter migration
गोपेश्वर। ठंड बढ़ने के साथ ही नीती-माणा घाटी के ग्रामीण अपने शीतकालीन प्रवास पर लौटने लगे हैं। माणा को छोड़कर अधिकांश गांवों में सन्नाटा पसर चुका है। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही माणा से भी ग्रामीण निचले स्थानों पर लौट आएंगे।
विज्ञापन

सर्दियों में नीती-माणा घाटी के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास पर आ जाते हैं। सर्दियों में यहां कड़ाके की ठंड पड़ती है और बर्फ से अधिकांश गांव ढक जाते हैं। हालांकि अभी बर्फ तो नहीं पड़ी है लेकिन ठंड के कारण्क्ष त्र में बहने वाले गदेरे व झरने जमने लगे हैं। नीती, बांपा, गमशाली, फरकिया, कागा सहित नीती घाटी के ज्यादातर गांव के लोग निचले स्थलों पर आ चुके हैं। कुछ गांवों में गिने चुने लोग ही रह गए हैं वे भी जल्द निचले क्षेत्राें में शीतकालीन प्रवास पर आ जाएंगे। अप्रैल माह में बर्फ पिघलने पर लोग गांवों की ओर लौटेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed