{"_id":"68dd2c2b8ec86fbc9c01aff7","slug":"more-than-350-players-participated-in-the-race-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115071-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: दौड़ में 350 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: दौड़ में 350 से अधिक खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग
Wed, 01 Oct 2025 06:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गांधी और शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर हुआ आयोजन
क्राॅस कंट्री दौड़ में कृष्णा, तनिष, आरुषी, मीनाक्षी रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में गोपेश्वर में खेल विभाग की ओर से क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। बालक-बालिका वर्ग की इस दौड़ में विभिन्न आयु वर्ग के करीब 350 धावकों ने प्रतिभाग किया।
खेल मैदान में क्राॅस कंट्री दौड़ का उद्घाटन सहायक सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी चमोली कमल सिंह झिक्वांण और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत दरमोड़ा ने किया। दौड़ खेल मैदान से घिंघराण रोड से होते हुए खेल मैदान पर आकर संपन्न हुई। बालक वर्ग की अंडर 14 की तीन किमी दौड़ में 154 धावक शामिल हुए जिसमें जीआईसी बैरांगना के कृष्णा बिष्ट प्रथम, जीआईसी डुंग्री मैकोट के दीपक द्वितीय व सरस्वती विद्या मंदिर गोपेश्वर के आर्यन तृतीय रहे। जीआईसी बैरांगना के चिराग व अनमोल बिष्ट ने चौथा व पांचवां स्थान हासिल किया। अंडर 17 की पांच किमी दौड़ में जीआईसी बैरांगना के तनिष ठाकुर, आयुष, अंकित क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। जीआईसी सावरीसैंण के सागर चौथे और जीआईसी माणा घिंघराण के दीपू सिंह पांचवें नंबर पर रहे।
अंडर 14 में बालिकाओं की तीन किमी दौड़ में 147 ने प्रतिभाग किया। इसमें जीआईसी बैरांगना की आरुषी नेगी प्रथम, खेलो इंडिया गोपेश्वर की कोमल द्वितीय, एनपीएस गोपेश्वर की जिया तृतीय, केवी गोपेश्वर की जिया चतुर्थ व जीजीएचएस गोपेश्वर की यशोरी पांचवें नंबर पर रहीं। अंडर 17 की पांच किमी दौड़ में 24 बालिकाएं शामिल हुईं जिसमें जीआईसी डुंग्री मैकोट की मीनाक्षी व बेबी प्रथम और द्वितीय जबकि जीजीआईसी गोपेश्वर की हिमांशी तृतीय, केवी गोपेश्वर की अनुजा चौथे स्थान पर रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। वहीं जूनियर बालिकाओं के फुटबाल विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस दौरान गोपीनाथ वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष अशोक रावत, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मोहित सिंह, पुलिस विभाग के दिगंबर उनियाल, डॉ. अश्विन रस्यिाल, नर्सिंग अधिकारी रजनी, खेल विभाग से रश्मि बिष्ट, हेमा नयाल, पृथ्वी रावत आदि मौजूद रहे।