{"_id":"69971b48377bb1a6a20ea0ed","slug":"more-than-22-schools-in-dewal-have-been-damaged-by-the-disaster-chamoli-news-c-48-kpg1001-121459-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आपदा से क्षतिग्रस्त हैं देवाल के 22 से अधिक विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आपदा से क्षतिग्रस्त हैं देवाल के 22 से अधिक विद्यालय
Thu, 19 Feb 2026 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 19 Feb 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
देवाल ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय कनखुरा का जर्जर भवन।स्रोत जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा मद में नहीं मिली धनराशि, भवन, शौचालय आदि की होनी है मरम्मत
यशवंत बडियारी
देवाल। दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त ब्लॉक के करीब 22 से अधिक विद्यालयों की मरम्मत के लिए धनराशि नहीं मिली। प्राथमिक विद्यालय बमेाटिया, भौरियाबगण, उच्च प्राथमिक विद्यालय बांक सहित कई विद्यालय भवनों की वृहद मरम्मत, मुख्य भवन के आगे क्षतिग्रस्त दीवार मरम्मत, किचन कम स्टोर, भवन के छत, क्षतिग्रस्त शौचालय आदि कामों की मरम्मत के लिए आपदा मद में धनराशि नहीं मिली।
करीब तीन साल से ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बमोटिया सहित कई विद्यालय जर्जर हालत में हैं। शिक्षा विभाग विद्यालय मरम्मत का प्रस्ताव हर साल भेज रहा है। ब्लॉक के कई विद्यालयों की छत में दरारें के कारण बरसात में पानी कमरों में आने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। शिक्षा विभाग ने आपदा से क्षतिग्रस्त ब्लॉक के करीब 22 से अधिक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के भवनों की मरम्मत का इस्टीमेट जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा गया था। लेकिन धनराशि नहीं मिल पाई।
मानमती के सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राम ने बताया कि प्रावि भौरियागण भवन जर्जर हाजत में है। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई है। इसके बाद भी भवन की मरम्मत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
इंसेट के लिए-
इन विद्यालयों की होनी है मरम्मत
प्राथमिक बमोटिया, मुंदोली, तोरती, मानमती, सिलंगी, कांडेई, देवाल, धरातल्ला, हाटकल्याड़ी, फल्दियागांव, ल्वाणी, पलबरा, मुंदोली, मानमती, रैन, सिलंगी, वाण, भराण, उलंग्रा, राइंका ल्वाणी, मेलखेत, उप्रावि बांक।
वर्जन-- --
ब्लॉक के कई विद्यालयों के भवन की मरम्मत होनी है। सिचाई विभाग से इस्टीमेट तैयार कर व तहसील की जांच आख्या के बाद जिला शिक्षाधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी कार्यालय को भेजा गया था। धनराशि प्राप्त होने के बाद मरम्मत होगी। प्रावि भौरियाबगण भवन की मरम्मत का प्रस्ताव जिला योजना के तहत भेजा जा रहा है। -योगेंद्र सेमवाल, उप शिक्षाधिकारी / प्रभारी बीईओ देवाल।

वर्जन