{"_id":"6ae2edec104267ae440fea21","slug":"missing-uttarakhand-police-personnel-found-dead-in-gorge-near-nainisain-road-in-karnaprayag-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली: दो दिन से लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव, रेस्क्यू अभियान चलाया गया, नैनीसैण सड़क पर हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली: दो दिन से लापता पुलिसकर्मी का खाई में मिला शव, रेस्क्यू अभियान चलाया गया, नैनीसैण सड़क पर हुआ बरामद
Thu, 29 Oct 2026 12:28 PM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग ( चमोली)
Published by: Renu Saklani
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:28 PM IST
विज्ञापन
खाई
चमोली जिले में दो दिन से लापता पुलिसकर्मी का शव खाई में मिला है। शव कर्णप्रयाग से आगे नैनीसैण सड़क पर खाई में बरामद किया गया। पुलिसकर्मी कर्णप्रयाग ब्लॉक के बनसोली (कपीरी) गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी पिछले दो दिनों से लापता थे। उनकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान नैनीसैण सड़क पर खाई में उनका शव मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। शव को खाई से निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन