{"_id":"6a22acd47845466e7f0ec0ed","slug":"mfn-lightweight-world-champion-digambar-singh-met-the-chief-minister-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-124275-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सीएम से मिले एमएफएन लाइटवेट के विश्व चैंपियन दिगंबर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सीएम से मिले एमएफएन लाइटवेट के विश्व चैंपियन दिगंबर सिंह
Fri, 05 Jun 2026 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 05 Jun 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
फोटो
कर्णप्रयाग। आदिबदरी के आली गांव के (मेट्रिक्स फाइट नाइट) एमएफएन लाइटवेट के विश्व चैंपियन दिगंबर सिंह ने सीएम से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें बधाई दी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिगंबर सिंह रावत ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संवाद