{"_id":"5ec402928ebc3e9065581870","slug":"merchants-will-keep-shops-closed-from-today-karnpryag-news-drn344723612","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी आज से बंद रखेंगे दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी आज से बंद रखेंगे दुकानें
विज्ञापन
क्षेत्र में कोरोना का पॉजिटिव केस मिलने के बाद गैरसैंण, मेहलचौरी, माईथान और नागचूलाखाल का व्यापार संघ भी चौकन्ना हो गया है। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने आपसी सहमति से बुधवार को शटर डाउन का निर्णय लिया है।
वहीं, गैरसैंण और मेहलचौरी में 20 से 31 मई तक मेडिकल स्टोरों को छोड़कर अन्य दुकानें बंद रखी जाएंगी। जबकि नागचूलाखाल के व्यापारी 26 मई तक दुकानों को बंद रखेंगे। माईथान व्यापार संघ ने समय घटाकर सुबह सात बजे से दिन के एक बजे तक दुकानें खुली रखने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ाई जीतने के लिए शारीरिक दूरी बनाये रखना ही सबसे बड़ा हथियार है। इस मौके पर गैरसैंण व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र बिष्ट, सुरेश शाह, मुकेश ढौंडियाल, मेहलचौरी के मंगल सिंह, माईथान के डॉ. कुुंवर सिंह आदि थे।
गांव में क्वारंटीन 12 लोग गैरसैंण शिफ्ट
गैरसैंण। कोरोना पॉजिटिव युवक मिलने के बाद गांव में एक ही क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 12 प्रवासी ग्रामीणों को भी जीएमवीएन, गैरसैंण शिफ्ट कर दिया गया। मंगलवार को डॉ. राजेश गैड़ी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रभावित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की। नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों ने वाहनों, स्कूल और गांव में जाकर फॉगिंग और सैनिटाइजेशन किया। नायब तहसीलदार राकेश पल्लव, लक्ष्मण पंवार, पप्पू, राहुल, अनूप, सुरेंद्र पुंडीर, बचन सिंह और प्रधान विजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
लोग हुए सतर्क, बाजारों में नहीं दिखी भीड़
कर्णप्रयाग। गैरसैंण तहसील के एक गांव में कोरोना संक्रमित युवक मिलने पर जिला प्रशासन के साथ ही लोग भी ज्यादा सतर्क हो गए हैं। अन्य दिनों की अपेक्षा कर्णप्रयाग व आसपास के बाजारों में भीड़ नहीं दिखी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रवासियों के आने के बाद उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित ज्यादा मिल रहे हैं जो चिंता बढ़ा रहे हैं। कर्णप्रयाग, गैरसैंण, थराली, गौचर, देवाल, नारायणबगड़ आदि के लोगों ने प्रवासियों की जांच में तेजी लाने की मांग की। चमोली सीएमओ डॉ. केके सिंह ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सतर्कता बरतें और जब भी घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर पहनें। सामाजिक दूरी का पालन करें और बार-बार साबुन से हाथ धोएं। खांसते या छींकते समय रुमाल का प्रयोग करें।