फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   mela start

ओ भीना कसके जाणू द्वारहटा...

Wed, 02 Dec 2015 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 02 Dec 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन

जयकंडी-कालेश्वर में तीन दिवसीय पत्र सूचना अभियान (मेले) की शुरुआत बुधवार को विधानसभा उपाध्यक्ष डा. अनुसूया प्रसाद मैखुरी ने दीप प्रज्जवलित कर की।

विज्ञापन


पहले दिन मेले में पहुुंचे संस्कृति एवं नाटक विभाग केंद्र सरकार को ओर से अल्मोड़ा के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान ओ भीना कसके जाणू द्वारहटा... सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और पत्र सूचना निदेशालय की ओर से मेले का आयोजन हुआ। मेले में विधानसभा उपाध्यक्ष डा. मैखुरी ने कहा कि ऐसे अभियान लोगों में जागरूकता के साथ-साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। मेले में जय मां नंदा कला केंद्र अल्मोड़ा के कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

तु ही दुर्गा, तु ही भवानी देवी आराधना गीत से शुरू हुई श्रृंखला पहाड़ की परंपरा जीजा साली के बीच हंसी ठिठोली को प्रस्तुत करता ओ भीना कसके जाणू द्वारहाटा.., यहां सीढ़ीनुमा खेतों में होती कृषि और बैलों के साथ हल लगाते किसान सहित लुप्त होती छपेली गीतों और नृत्यों की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। मेले में जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह, प्रमुख राधा देवी, कालेश्वर के प्रधान हरीश चौहान, बल्लभ डिमरी ने संबोधित किया।

पत्र सूचना निदेशालय के उपनिदेशक प्रकाश थपलियाल ने अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर कालेश्वर की महिलाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी जेएस पंवार और लता पांडे ने किया।

कृषि ऋण का लाभ उठाएं किसान
मेले के दौरान नाबार्ड के जिला प्रबंधक आशीष भंडारी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, अटल पेंशन, जीवन ज्योति बीमा योजना, कृषि ऋण सहित अन्य जानकारियां दीं।

भंडारी ने कहा कि किसान कृषि ऋण लेकर खेती को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही बैंक की अन्य सुविधाएं लेकर दुर्घटना बीमा और पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।

अधिकतर स्टॉल दिखे खाली
मेले के पहले दिन स्किल इंडिया अभियान, डिजीटल इंडिया, प्रधानमंत्री कृषि संचयी योजना सहित कई स्टॉल खाली दिखे।
हालांकि ब्लाक, सर्वशिक्षा, आंचल डेयरी, स्वजल समेत स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल यहां खूब दिखे। आयोजकों ने दावा किया मेले के दूसरे दिन सभी स्टॉल लग जाएंगे।


पहले जानकारी दी, फिर पूछे सवाल

मेले के दौरान प्रधानमंत्री जन धन योजना, मनरेगा, महिलाओं में टीकाकरण सहित अन्य विषयों पर पहले जानकारी दी गई, जिसके बाद खुली क्विज प्रतियोगिता में दर्शकों से सवाल पूछे गए।

इसमें गुलाब सिंह, रुचि देवी, हरीश चौहान, वैष्णवी, कैलाश खंडूड़ी, नारायण सिंह, अमन रावत और चक्रधर खंडूड़ी आदि विजयी रही। विजेताओं को आयोजकों की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन जेएस पंवार और राकेश रिग्मी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed