फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mark a place for housing of women workers

Chamoli News: महिला कर्मियों के आवास के लिए जगह करें चिह्नित

Mon, 07 Apr 2025 05:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 07 Apr 2025 05:38 PM IST
विज्ञापन
Mark a place for housing of women workers
फोटो
विज्ञापन

डीएम ने दिए निर्देश, मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने महिला एवं बाल विकास के अंतर्गत कामकाजी महिलाओं के आवास को लेकर जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए और बाल विकास विभाग को इसके लिए अपर जिलाधिकारी से मिलकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम डॉ. संदीप तिवारी ने सभी विभागों को समन्वय बनाकर काम करने और लंबित मामलों के शासन स्तर पर नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को थराली विधानसभा में चार गोशालाओं के निर्माण में आ रही समस्या को 15 दिन में दूर करने, खेल विभाग को पोखरी मिनी स्टेडियम को लेकर शासन से लगातार फाॅलोअप करने, सीएमओ को गौचर व नंदानगर सीएचसी के उच्चीकरण का प्रस्ताव शासन व डीएम कार्यालय को दोबारा भेजने, लोनिवि को कर्णप्रयाग-पोखरी सड़क के डामरीकरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। अर्थ एवं संख्याधिकारी विनय जोशी ने बताया कि वर्ष 2021 से सीएम की कुल 515 घोषणाओं में से 40 पूर्ण, 42 प्रगति पर, 51 शासन व 18 जिला स्तर पर लंबित हैं। उन्होंने सभी विभागों से जिला योजना की आगामी योजना को तीन दिन में उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में एडीएम विवेक प्रकाश, डीएफओ सर्वेश दुबे, परियोजना निदेशक आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



इंसेट
दो करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव 10 तक दें
गोपेश्वर। जिलाधिकारी ने नंदा देवी राजजात व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में सभी नोडल अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। दो करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव 10 अप्रैल तक उपलब्ध कराने को कहा ताकि समय पर उन्हें शासन को भेजा जा सके। जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक 641 प्रस्ताव आए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed