फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Many people still suffer from vomiting diarrhea in Oder village

ओडर गांव में अभी भी कई लोग उल्टी दस्त से पीड़ित

Fri, 28 May 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Many people still suffer from vomiting diarrhea in Oder village
ओडर गांव में अभी भी कई लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हैं। 24 मई को ओडर गांव में उल्टी दस्त से सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई थी। गांव में कई लोगों का स्वास्थ्य खराब होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर उल्टी दस्त व बुखार से ग्रसित 75 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां दी थीं। साथ ही उनके कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे जिनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। अभी भी गांव में कई बच्चे उल्टी दस्त से ग्रसित बताए जा रहे हैं। गांव के पान सिंह ने कहा कि बृहस्पतिवार को दो बच्चों को सीएचसी थराली व एक बच्चे को जिला अस्पताल बागेश्वर ले गए हैं। वहीं पीएचसी देवाल के प्रभारी डॉ. शहजाद अली ने कहा कि तीन बच्चों के बीमार होने की सूचना है, लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचे। गांव की आशा कार्यकर्ता से रिपोर्ट लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed