फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mamand presented folk songs and dances

Chamoli News: ममंद ने दी लोकगीत और नृत्य की प्रस्तुति

Wed, 17 Jan 2024 07:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 17 Jan 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Mamand presented folk songs and dances
आदिबदरी। आदिबदरी मंदिर में आयोजित महाभिषेक समारोह में महिला मंगल दलों ने लोकगीत व लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। महिला मंगल दल मालसी व भलसों की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी ने किया। उन्होंने कहा कि लोक संस्कृति हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती है। वहीं, गढ़वाल राइफल्स कीर्तन मंडप में आयोजित कथा में कथा वाचक आचार्य नागेंद्र तिवारी ने जड़ भरत की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि जैसा मनुष्य सोचता है वह उसके कर्मों में परिवर्तित हो उसी के अनुसार उसे फल देता है। साथ ही उन्होंने मृग की कथा का वर्णन भी किया। इस अवसर पर नरेश बरमोला, बलवंत भंडारी, कैलाश नौटियाल, गैंणा रावत, बीरेंद्र प्रभु, बलवंत खोलिया, सुरेंद्र पैलू, गंगा सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed